सोना महापात्रा जन्मदिन विशेष | सच के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) अपनी आवाज की कशिश का जादू ऐसा चलाती हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। लेकिन सोना जितनी अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं उतनी ही वह अपने तीखे स्वभाव के चलते भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) भारतीय गीतकार, संगीतकार और गायिका हैं। उनका जन्म कटक, उड़िसा में हुआ। सोना ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन इस क्षेत्र में उन्होंने काम नहीं किया।

आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते’ से उन्हें पहचान मिली। सोना ने दुनिया भर के अनेक संगीत समारोहों में प्रदर्शन किया गया है।

साथ ही कई एलबम, सिंगल, संगीत कार्यक्रम वेबकास्ट, संगीत विडियो बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों में सोना की आवाज को पसंद किया गया। उनके कई गाने काफी हिट हुए हैं।

सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने संगीतकार और संगीत निर्देशक राम सम्पत से शादी की है। वह पति राम सम्पत के साथ उनके संगीत प्रोडक्शन हाउस OmGrown में भागीदार हैं।

सोना महापात्रा #MeToo मूमेंट में काफी दमदार तरीके से आगे आईं वहीं हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से भी पंगा ले लिया। आज सोना अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।।।

सलमान खान से सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) का पंगा किस वजह को लेकर है यह नहीं कहा जा सकता लेकिन दोनों के बीच कुछ अनबन हाल ही में सामने आई।

जब सोना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मैं इस आदमी को फॉलो नहीं करती हूं तो मैं आपसे रिक्वेस करती हूं कि आप इस आदमी से रिलेटेड कोई भी एड मेरी टाइमलाइन पर पोस्ट न करें।

सोना ने #MeToo मूमेंट के दौरान सूफी गायक कैलाश खैर और म्यूजिक डायरेक्टर अनू मलिक के साथ अपने बुरे अनुभव शेयर करते हुए उनपर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद अनू मलिक को अपना फेमस टीवी शो भी छोड़ना पड़ा था। इस दौरान सोना (Sona Mohapatra) ने सोनू निगम पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाकर उनसे पंगा लिया था।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like