प्रभास की शादी पक्की, प्रभास के चाचा ने किया कन्फर्म, जानिए तारीख!

प्रभास की शादी पक्की, प्रभास के चाचा ने किया कन्फर्म, जानिए तारीख! बाहुबली फेम ऐक्टर प्रभास की लड़कियों के बीच कितनी फैन फॉलोइंग है, यह तो जगजाहिर है। लंबे समय से बॉलीवुड डेब्यू के साथ-साथ उनकी शादी को लेकर भी चर्चा चल रही है।

अब इस मामले में उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। बाहुबली फिल्म के जरिये देश ही नहीं, दुनिया भर के दिलों पर छा जाने वाले एक्टर प्रभास से जुड़ी हर खबर के लिए अब दर्शक बेताब रहते हैं। इसमें सबसे खास बात है उनकी शादी की।

फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि प्रभास शादी कब करेंगे और क्या रियल लाइफ में भी उनकी जिंदगी में देवसेना अनुष्का शेट्टी ही आएंगी या कोई और। इन सारे सवालों का जवाब हाल ही में उनके अंकल कृष्णम राजू ने दिया। 20 जनवरी को उनके जन्मदिन पर जब मीडिया ने उनसे प्रभास की शादी का सवाल किया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि अब फिल्म जगत में ये जवाब सुर्खियां बन गया है।

कृष्णम राजू के अनुसार प्रभास इस साल शादी कर लेंगे। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान प्रभास की शादी के सवाल पर कहा, ‘मुझसे हर इंटरव्यू में ये सवाल पूछा जा रहा है। मैं बताना चाहता हूं कि प्रभास इस साल शादी कर लेंगे। वह इस साल शादी करना चाहते हैं। कृष्णम न सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं, बल्कि प्रभास के अंकल भी हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आती रही हैं। दोनों को एक साथ कई फंक्शन में भी देखा जा चुका है। वैसे बता दें कि बाहुबली के बाद प्रभास अब आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे हैं।

ये फिल्म तेलुगू के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। अब शादी की तारीख कब निकलेगी और प्रभास किसके साथ शादी करेंगे ये तो अभी भी एक अफवाह मान सकते हैं क्या पता अनुष्का शेट्टी से ही बाहुबली ब्याह रचा लें।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like