नूतन ने जब संजीव कुमार को मीडिया के सामने मारा था थप्पड़, जानिए क्यों

नूतन एक बार संजीव कुमार को मीडिया के सामने थप्पड़ मार दिया थ। आपको बता दें कि 1985 में संजीव कुमार को दूसरा हार्ट अटैक आया था और 47 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया था।

आज हम आपको संजीव कुमार और नूतन का बेहद दिलचस्प किस्सा बताएंगे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी ह‌ि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म ‘देवी’ में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए।

दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया। नूतन शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो वो बेहद नाराज हुए। घर में नूतन और उनके पति के बीच खूब झगड़ा हुआ।

एक दिन जब वो फिल्म के सेट पर आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने देखा कि संजीव सेट पर मीडिया से घिरे हुए हैं। नूतन को थोड़ी गलतफहमी हो गई। उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं।

नूतन ने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए। बाद में जब नूतन को सच्चाई पता चली तो उन्हें काफी अफसोस हुआ। उन्होंने संजीव से माफी भी मांगी। बता दें कि संजीव कुमार के निधन के बाद उनकी 10 मूवी रिलीज हुई थीं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like