राज कुमार ने जब अपने कुत्ते के कहने पर ठुकराई रामानंद सागर की फिल्म

राज कुमार ने अपने अंदाज से कई आम डायलॉग्स को खास बना दिया। दमदार एक्टिंग और शानदार पर्सनैलिटी से राज कुमार उस समय लड़कियों के दिलों की धड़कन हुआ करते थे।

पर्दे पर तो वह कमाल करते ही थे। लेकिन असल जिंदगी में भी वह काफी फिल्मी थे। उनके इसी अंदाज से एक बार रामानंद सागर खफा हो गए थे।

उनकी डेथ एनिवर्सरी पर आपको उनका एक ऐसा किस्सा बता रहे हैं कि उसके बाद रामानंद सागर ने उन्हें अपनी फिल्मों में लेना ही बंद कर दिया था।

मामला फिल्म आंखे का है। इस फिल्म के हीरो धर्मेंद्र थे। लेकिन धर्मेंद्र से पहले सागर इस फिल्म में अपने दोस्त राज कुमार को साइन करना चाहते थे।

इसी सिलसिले में सागर एक दिन स्क्रिप्ट लेकर राजकुमार के घर पहुंचे। सागर ने राज कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। लेकिन राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई।

इस पर वह उन्हें सीधे तौर पर भी मना कर सकते थे। लेकिन उनके दिमाग में ना जाने क्या आया। फिल्म की कहानी सुनने के बाद उन्होंने अपने कुत्ते को आवाज लगाई।

रामानंद सागर भी इस पर हैरान हुए कि आखिर उन्होंने कुत्ते को क्यों बुलाया। मालिक की आवाज पर कुत्ता दौड़कर आया। इस पर राज कुमार ने कुत्ते से पूछा ‘क्या तुम ये रोल करोगे?’। इस पर कुत्ते ने गर्दन हिला दी।

कुत्ते के इस रिएक्शन के बाद राज कुमार बोले, ‘देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा।’ रामानंद इसके बाद वहां से चले गए।

इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र को फाइनल किया गया। साथ ही साथ इसके बाद रामानंद सागर ने कभी राज कुमार के साथ काम नहीं किया।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You might also like