सामंथा अक्किनेनी इस विशेष योग को 108 बार करती हैं

सामंथा अक्किनेनी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों दिलों को जीत चुकी हैं। इस बार सामंथा अक्किनेनी अपनी जिंदगी का बेहद खास खुलासा करने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बताया है कि वह 108 बार सूर्य नमस्कार से करती है।

इस तस्वीर में सामंथा ग्रे कलर का टॉप पहने और मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। 108 बार सूर्य नमस्कार करने की बात को खुद सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। सामंथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।

सामंथा अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की।  इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा कि वह अपने दिन की शुरुआत 108 सूर्य नमस्कार से करती है। सोशल मीडिया पर सामंथा अक्किनेनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

इससे पहले सामंथा दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी में अपने लुक और ड्रेस की वजह से काफी चर्चा में थीं। राणा दग्गुबाती की शादी की रस्में हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में हुईं। जहां पर बेहद करीबी 30 लोग ही शामिल थे।

इन करीबी लोगों में सामंथा और राम चरण तेजा के साथ ही साउथ के एक्टर अल्लु अर्जुन भी शामिल हैं। बता दे की सामंथा की शादी साउथ के फेमस अभिनेता नागार्जुन के बेटे से हुई है जो की फेमस अभिनेताओं में से एक है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।