रणवीर ने अपने से बड़ी लड़की को किस करने के लिए टेनिस क्लास बंक कर दी थी

रणवीर ने अपने से बड़ी लड़की को किस करने के लिए टेनिस क्लास बंक कर दी थी  , रणवीर जब भी कुछ बोलते हैं हमेशा ही मज़ेदार होता है। इस बार भी एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू के दौरान पद्मावती एक्टर रणवीर ने कहा कि वो लड़की मुझसे एक साल के करीब बडी थी। वो किसी और स्कूल की थी और मैं दूसरे स्कूल में पढ़ता था। उसके गाल बड़े ही हॉट थे।

टेनिस क्लास बंक की थी रणवीर ने बताया कि उस समय मैं उस लड़की से मिलने के लिए टेनिस क्लास बंक करके जाया करता था। रणवीर सिंह हैं बड़े ही दिलफेंक इंसान। फिलहाल आपको बताते चलें कि इन दिनों रणवीर अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। मैं तब तक टेबल टेनिस पूरे मन से खेलता था। मैं उस समय चैंपियन भी बन सकता था। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर इससे पहले एक इंटरव्यू में अपनी वर्जिनिटी पर भी बात करते हुए नज़र आए थे।

रणवीर ने बताया था कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही वर्जिनिटी खो दी थी। रणवीर सिंह ने ये भी कहा था कि वो कोई प्यार नहीं था। वो सेक्स को लेकर सिर्फ उत्सुकता थी। उस समय क्लास में सभी मुझे घेरकर बैठ जाते थे और जब मैं ये सब शेयर करता था तो वो हैरान होते थे।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like