मोनालिसा एक्टिंग से पहले होटल में करती थीं ये वाला काम | चौंक जाएंगे आप

मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में ऐसा काम किया कि आज वो देश की चर्चित सेलेब्रिटी में एक बन गई हैं।

मोनालिसा ने बी-ग्रेड फिल्मों से अपने करियर को शुरू किया, लेकिन आज वो टीवी सीरीयल्स के जरिए हर घर का हिस्सा बन चुकी हैं।

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास ही है और मोनालिसा उनका स्टेज नेम है। मोनालिसा का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ और उन्होंने कलकत्ता से ही अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

अंतरा बिस्वास 16 साल की उम्र में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं और उन्होंने कोलकाता के कुछ होटलों में ‘गेस्ट रिलेशन एग्जिक्यूटिव’ का काम किया।

उसके बाद वो उडिया वीडियो में दिखाई देने लगी और कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। वो पहले बॉलीवुड की कई लो बजट फिल्मों में दिखाई दीं, लेकिन उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में जो काम किया, उसे भोजपुरी सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक रही। उसके बाद वो बिग-बॉस में भी दिखाई दी थीं।

मोनालिसा ने एक बार खुद एक कार्यक्रम में बताया था कि 11 साल की उम्र में वो सेक्सुअल अब्यूज का शिकार हुईं थीं। मोनालिसा ने बताया कि करीब 11 साल उम्र में वे परिवार के साथ कोलकाता घूमने गईं थीं। उस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें सेक्सुअली अब्यूज किया था।

इस समय अंतरा बिस्वास भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने अपना पूरा ध्यान स्टार प्लस टीवी पर आने वाले शो पर लगा रखा है। इस शो में मोनालिसा एक डायन की भूमिका में हैं जिसका नाम मोहना है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You might also like