रणवीर सिंह ने सिर्फ लाइक किया तो दीपिका ने बधाई तक नहीं दी अनुष्का शर्मा को

रणवीर सिंह ने सिर्फ लाइक किया तो दीपिका ने बधाई तक नहीं दी अनुष्का शर्मा को , विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक ही तरह के मैसेज के जरिए दोनों ने अपनी शादी की खबर को फैंस के साथ शेयर किया। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आने के बाद से वायरल हो गई थीं।

इस सोमवार को इटली के टस्कनी में दोनों ने सात फेरे लिए थे। शादी की खबर जैसे ही लोगों को पता चली उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई देनी शुरू कर दी। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बधाई नहीं दी। हलांकि रणवीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की तस्वीर को लाइक तो कर दिया। क्या करें मन नहीं माना होगा।

दरअसल दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के बीच अच्छा रिश्ता नहीं है। पादुकोण के शर्मा को बधाई ना देने की वजह से एक बार फिर से इस तरह की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। माना जाता है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में अनुष्का का रणवीर सिंह के साथ अफेयर था जो इस समय दीपिका को डेट कर रहे हैं। इसी वजह से दोनों के बीच में कोल्ड वार जारी है।

अतीत में जो कुछ हुआ उसे पीछे छोड़ते हुए बाद में विराट कोहली में अनुष्का शर्मा को अपना प्यार मिल गया। अनुष्का की तस्वीर को एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर लाइक तो कर लिया है लेकिन उन्होंने अबतक सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई नहीं दी है।

जबकि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन सहित कई सेलिब्रिटीज ने विरुष्का (फैंस द्वारा दिया गया नाम) को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं। दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर जारी अटकलों को विराम दे दिया है। दोनों ने साझा बयान जारी करके फैंस के साथ अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया था।

विराट-अनुष्का ने ट्विटर पर अपनी शादी की खबर को साझा करते हुए लिखा था- आज हमदोनों ने प्यार के बंधन में भंधकर एकाकार होने का एक-दूसरे से वादा किया। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। हमारे परिवार, फैन्स और शुभचिंतकों के स्नेह, प्यार आशीष की वजह से आज का दिन हमारे लिए स्पेशल हो गया। हमारी जिंदगी के अहम मोड़ पर साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया।

हालांकि पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और अनुष्का के बीच जारी लड़ाई का बधाई ना देने से कोई लेना-देना नहीं है। जब पद्मावती स्टार को दोनों की शादी की खबर मिली। उन्होंने निजी तौर पर दोनों को मैसेज भेजा और एक सफल शादी की शुभकामनाएं दी।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like