परिणीति चोपड़ा ने बताया पति में कौन सी चीज़ होनी चाहिए सॉलिड

परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में शादी, लव मैरीज, रिलेशनशिप और पति को लेकर बात की। परिणीति चोपड़ा ने इस मुद्दे पर भी बात की कि किस तरह लड़कों को केवल गोरी लड़की की डिमांड रहती है।

एशियन ऐज को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह इस बात से इत्तेफाक रखती हैं कि किस तरह लोगों को केवल गोरी लड़की चाहिए। क्योंकि वे समझते हैं कि केवल गोरा इंसान ही बेहतर इंसान है।

वह कहती हैं कि मैं गोरी हूं और मैं खुद को ऐसे ही पसंद करती हूं। लेकिन मैं इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं कि गोरे लोग ही बेहतर होते हैं। वो समय चला गया है जब ये सब बातें मायने रखती थीं।

अगर ये चीजें अभी भी भारत के किसी हिस्से में हैं तो इसे बदलने की जरूरत है। भारत में अलग-अलग प्रकार की स्किन कलर के लोग हैं तो हम गोरेपन को लेकर कुछ भी कहने के हकदार नहीं हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में तेज हुई थीं। चरित देसाई के साथ इनका रिलेशन है ऐसी खबरें आई थीं। शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर परिणीति कहती हैं कि मैं शादी करना चाहती हूं। लेकिन सही इंसान से। लड़का एकदम परफेक्ट होना चाहिए जहां हम दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकें।

परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि मैं एक एक्टर हूं और मेरी जिंदगी और करियर दोनों ही थोड़े पेचीदा हैं। मैं एक ऐसा लड़का चाहती हूं जो मेरे जीवन को समझे। वो मुझे मेरे लिए प्यार करे न कि मेरे साथ जुड़े एक एक्टर के टैग से।

केवल शादी ही सभी कुछ नहीं। अगर हम खुश हैं और एक अच्छे रिलेशन में हैं तो शादी की जरूरत कम लगती है। मैं एक फॉर्वर्ड सोच रखने वाली लड़की हूं। लेकिन मैं शादी में बिलीव करती हूं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का पहला लुक रिलीज किया है जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ रिलीज हुई थी लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like