परिणीति चोपड़ा ने कभी भी नहीं सोचा था कि एक्ट्रेस बनेंगी, वो तो चाहती थीं कि…

परिणीति चोपड़ा ने कभी भी नहीं सोचा था कि एक्ट्रेस बनेंगे, वो तो चाहती थीं कि… , बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमां पर हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म गोलमाल अगेन।

यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है और पहले दिन ही इस फिल्म ने लगभग 33 करोड़ का कारोबार किया। परिणीति चोपड़ा आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं।

परिणीति ने पहले से ही सोच लिया था कि वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में ही अपना करियर बनाएंगी। परिणीति ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहाँ से बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री हासिल की।

हालांकि साल 2009 में परिणीति को रिसेशन के चलते भारत वापस लौटना पड़ा। यहाँ आकर परिणीति ने यशराज बैनर में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के तौर पर नौकरी शुरु की।

परिणीति की जिंदगी ने तब यू-टर्न लिया जब उन्हें यशराज की फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में परिणीति रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आई।

इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि इसके जरिए परिणीति की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री भी हुई। इस फिल्म के बाद परिणीति ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म के बाद परिणीति ने इशकजादे, हंसी तो फंसी, किल दिल, दावत-ए-इश्क और मेरी प्यारी बिंदु जैसी फिल्मों में काम किया।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like