टेलीविजन एक्टर नील भट्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या शर्मा के साथ किया रोका

स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट ने गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या शर्मा के साथ बुद्धवार को रोका कर लिया। वैसे तो दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा काफी लंबे समय से थी। लेकिन यूँ अचानक रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर दोनों ने अपने फैंस को चौंका ही दिया।

नील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोका फंक्शन की तस्वीरें शेयर की है। नील और ऐश्वर्या के फैंस इस खबर से बेहद खुश है, और दोनों को बहुत सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वही दोनों की रोका सेरेमनी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए नील भट्ट ने कैप्शन लिखा, “पागलपन से लेकर मस्ती करने तक और फिर हम दोनों के बीच जो प्यार हुआ, अब जिंदगी भर के लिए हम एक हो गए हैं।” इन फोटोज में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

नील और ऐश्वर्या जल्द ही शादी भी करने वाले है और इसका खुलासा उनकी एक दोस्त ने किया है। बता दे कि कुछ महीने पहले ही स्टार प्लस पर शुरू हुए टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में नील, विराट का किरदार निभा रहे हैं तो वही ऐश्वर्या, पाखी के रोल में नजर आ रहीं हैं।

दोनों के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो के सेट पर हुई और अब दोनों  जल्द ही अपने प्यार को एक खूबसूरत से रिश्ते में बदलने वाले है।

Source – News Helpline

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like