जेनिफर केंडल को कैसे प्रपोज़ किया था शशि कपूर ने, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे!

जेनिफर केंडल को कैसे प्रपोज़ किया था शशि कपूर ने, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे! , लंबी बीमारी के बाद सोमवार को एक्टर शशि कपूर ने 79 की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। शशि कपूर, कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की।

शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। वहीं शशि कपूर की मुलाकार जेनिफर केंडल से हुई। इस लड़की देखते ही शशि कपूर के दिल में अजीब सी हलचल हुई। उसमें ना जाने कैसा जादू था कि शशि कपूर उसके दीवाने हो गए और शादी का फैसला कर बैठे।

अब मामला मुलाकात का था। शशि कपूर अपने कजिन के पास गए और कहा कि चलो उस लड़की से मिलकर आते हैं। जैसे तैसे शशि कपूर का कजिन मान गया और उसने दोनों की मीटिंग फिक्स कराने का फैसला किया। मीटिंग भी फिक्स हो गई और जगह भी उसी अम्पायर थियेटर के पीछे स्थित एक खूबसूरत होटल में शशि कपूर और जेनिफर की मीटिंग तय हुई। इसके बाद तो जैसे शशि कपूर के हाथ-पैर ही फूल गए।

जेनिफर को सामने देख शशि कपूर पसीना-पसीना हो गए…उनके हाथ कांपने लगे। उस वक्त तक शशि कपूर किसी रिलेशन में नहीं रहे थे और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही रही। शशि कपूर और जेनिफर चुप थे। उस वक्त भी शशि कपूर और जेनिफर के बीच संवाद बनाने के लिए उनके कजिन को ही आगे आना पड़ा।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like