दीपिका पादुकोण और उनकी बहन एक ही शख्स से करती थीं प्यार, दीपिका ने दे दी कुर्बानी!

दीपिका पादुकोण और उनकी बहन एक ही शख्स से करती थीं प्यार, दीपिका ने दे दी कुर्बानी! , रणबीर कपूर के बाद अब रणवीर सिंह के साथ प्यार वाली दोस्ती निभा रही दीपिका पादुकोण को एक समय हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकेप्रियो पर क्रश था। उनकी बहन भी इसी स्टार की दीवानी थीं।

दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रही हैं और उसके बाद वो विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में माफिया क्वीन सपना दीदी का रोल निभाएंगी। दीपिका ने विन डीज़ल के साथ ट्रिपल एक्स की अगली फिल्म भी साइन की है।

दरअसल दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दीपिका की अपनी बहन अनीशा के साथ गहरी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। दोनों लियोनार्डो की तब बेहद दीवानी थीं। उनके पोस्टर अपने रूम की दीवार पर लगा रखे थे। साथ में टाइटेनिक के भी।

दीपिका ने साथ में अख़बार का एक आर्टिकल भी डाला है जिसमें वो यादें भी हैं कि दीपिका की मां ने कैसे दीपिका और उनकी बहन के लिए एक ही रूम बनाया था ताकि दोनों के बीच बचपन से ही अच्छी बॉन्डिंग हो। इन तस्वीरों में दोनों की ‘टाइटेनिक’ के ‘जैक’ से लगाव को भी देखा जा सकता है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like