लिप जॉब पर मुहं खोला, तो सबकी बोलती बंद कर दी आयशा ने

लिप जॉब पर मुहं खोला, तो सबकी बोलती बंद कर दी आयशा ने , फिल्म ‘वांटेड’ में सलमान खान के साथ नजर आई आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में जब आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई तो सोशल मीडिया पर एकाएक उनकी आलोचना होने लगी। बस फिर क्या था। आयशा ने भी बिना कोई देर किए ऐसे लोगों को बेबाक जवाब दिया।

आयशा ने आलोचकों ने जवाब दिया। आयशा ने लिखा, ‘हम लोग ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां किसी के बारे में भी राय बनाकर परेशान किया जाता है, इसलिए हमें इस सबसे ऊपर उठना होगा और वही बने रहना होगा, जिस पर हमें गर्व है। खुद को प्यार कीजिए।’

आयशा ने कहा, ‘दूसरे क्या कहते हैं, इसमें मत जाओ। अपनी सोच के मालिक खुद बनो।’ आपको बता दें कि हाल ही में आयशा एक इवेंट में शामिल हुई थीं। यहां उनका लुक बदला हुआ था। ये तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया में आई तो आयशा की आलोचना शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई जो गलत हो गई।

आयशा ने लिखा, ‘हम अभी जो हैं उस पर गर्व करना चाहिए। यह 2017 है। हम किसी को यह अधिकार नहीं देंगे कि वो हमें परेशान करें। मैं खुद से प्यार करती हूं। आपको भी खुद से प्यार करना चाहिए। जैसा बनना चाहते हो, वैसे बनो। जो करना चाहते हो, वो करो। असुरक्षित आत्माओं को अपना कांफिडेंस कम मत करने दीजिए। शानदार बनो और सेल्फी शेमिंग बंद करो।’ लिप जॉब पर आयशा ट्रोल की गईं। लिप जॉब के लिए उन्हें क्या-क्या नहीं कहा गया। जिसका जवाब अब उन्होंने दे दिया है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like