खिलाड़ी अक्षय कुमार का बयान, खतरा देखते ही ज्यादातर मर्दों की पैंट गीली हो जाती है

खिलाड़ी अक्षय कुमार का बयान, खतरा देखते ही ज्यादातर मर्दों की पैंट गीली हो जाती है , बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मानते हैं कि, महिलाएं पुरुषों से 10 गुना ज्यादा बलवान होती हैं। अक्षय महिलाओं की आत्मरक्षा से जुड़े कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं पुरुषों से 10 गुना ज्यादा बलवान होती हैं। इस मौके पर उन्होंने एक उदहारण भी दिया। अक्षय कुमार कहते हैं, ”महिलाएं पुरुषों से 10 गुना ज्यादा बलवान होती हैं और मैं आपको एक वैज्ञानिक उदाहरण देकर समझाता हूं। कनाडा में एक बार एक प्लेन पानी में क्रेश होने जा रहा था। ऐसा लग रहा था कि कोई भी नहीं बचेगा, लेकिन जहाज को चलाने वाला पायलट बहुत अच्छा था और उन्होंने जहाज को पानी पर सही तरीके से लैंड करवाया और सभी बच गये।

जब जहाज का दरवाजा खोला गया तो पानी में से मूत्र की गंध आ रही थी। जब उन्होंने चेक किया तो पता चला 85% पुरुषों ने और 20% महिलाएं ने मूत्र विसर्जन किया। अब आप इस बात से तुलना कर सकते हैं। इसलिए जब भी खतरा आता है पुरुष हमेशा घबरा जाते हैं।” अक्षय कुमार ने कहा कि, ”मैं यहां पुरुषों की बुराई करने नहीं बैठा हूं।”

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like