अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जब से अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है, तभी से वो खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उनके फैंस तो मानों उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। कल अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन था, और इस मौके पर अनुष्का ने बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर विराट को जन्मदिन की बधाई दी है।

विराट और अनुष्का शर्मा की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रहीं हैं। फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटीज भी कमेंट्स कर फोटो की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

अनुष्का ने विराट के साथ अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और साथ ही कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी बनाया। पहले फोटो में अनुष्का शर्मा विराट को हग किए नजर आ रहीं हैं, जबकि दूसरी फोटो में अनुष्का, विराट के गाल पर किस करती नजर आ रहीं हैं। फोटो मे अनुष्का और विराट दोनों ही ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, ताहिरा कश्यप, मौनी रॉय, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडीस, दिया मिर्जा समेत कई सितारों ने कमेंट्स कर फोटो के प्रति अपना प्यार जताया है। अनुष्का के इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

आपको बता दे कि विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट केक करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में अनुष्का भी नजर आ रहीं हैं।

फिलहाल अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म “जीरो” में नजर आयीं थी। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज “पाताल लोक” प्रोड्यूस की थी। “पाताल लोक” के बाद अनुष्का ने फिल्म “बुलबुल” भी प्रोड्यूस की थी।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें

You might also like