नखरे दिखाने लगी है लैला, सोनाक्षी को कराया घंटों इंतज़ार

नखरे दिखाने लगी है लैला, सोनाक्षी को कराया घंटों इंतज़ार , इन दिनों सनी लियोनी के नखरे सोनाक्षी सिन्हा से भी ज्यादा हो गए हैं। आपको यह बात जान कर हैरानी होगी, लेकिन हकीकत यही है कि सनी ने सोनाक्षी सिन्हा को वाकई बहुत इंतजार कराया है और वह भी बारिश में। सोनाक्षी की यह फिल्म एक महिला पत्रकार की भूमिका पर है। फिल्म का निर्देशन सुनील सिप्पी ने किया है। कहानी कराची यू किलिंग मी पर आधारित है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

खास बात यह है कि इस सीन में उन्हें बारिश में फिल्मसिटी पहुंचना होता है और उस दिन उनका जन्मदिन भी होता है। लेकिन चूंकि वह पत्रकार हैं उन्हें ऐसा करना ही पड़ता है। सोनाक्षी ने स्वीकारा है कि ये सीन फिल्माने में उन्हें काफी मजा आया। अब वह खुद एक पत्रकार हैं तो अब पत्रकार की परेशानियों को समझने लगी हैं। सोनाक्षी ने यह भी स्वीकारा कि किसी पत्रकार के लिए किसी फिल्मी हस्तियों का तीन चार घंटे इंतजार करना कितना कठिन होगा।अब वह इस बात को और अच्छी तरह समझ चुकी हैं। हालांकि सोनाक्षी की कोशिश यही होती है कि वे अपने इंटरव्यू में वक्त पर ही पहुंचें।

अब जरा सोचिये सोनाक्षी की हालत क्या हुई होगी। लेकिन यह बात खुद सोनाक्षी ने स्वीकारी। उन्हें यह काम करने में कितनी तकलीफ हुई, इसका भी पूरा ब्योरा खुद सोनाक्षी सिन्हा ने दिया है। दरअसल, माजरा यह है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी अगली फिल्म ‘नूर’ में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं और इस फिल्म के एक दृश्य में उन्हें इंटरव्यू के लिए सनी लियोनी के पास जाना होता है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like