बिपाशा बसु पर ऐसा गंदा इल्ज़ाम, अब जाकर बिपाशा ने कहा दो टूक

बिपाशा बसु पर ऐसा गंदा इल्ज़ाम, अब जाकर बिपाशा ने कहा दो टूक , बिपाशा बसु को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले यह अच्छे से जानते हैं कि वो इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लंदन में है। बिपाशा और करण दोनों ही अपने सोशल अकाउंट पर एक दुसरे की तस्वीरें पोस्ट किये जा रहे हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि यह तस्वीरें उनकी आउटिंग की नहीं बल्कि एक इवेंट की है जहां से बिपाशा निराश होकर वापस आ गई हैं।

बिपाशा को लंदन पहुंचते ही 2 सिमकार्ड दिए जिसे उन्होंने 20 लोग और होटल के स्टाफ के सामने ओर्गनाइज़र्स के मुहं पर फेक दिए। बिना शो-स्टॉपर के शो को पूरा किया गया और बाद में लोगों ने बिपाशा और करण को हाथों में हाथ डाले होटल से बाहर निकलते देखा। वैसे ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान के साथ भी हुआ था जहां ओर्गनाइज़र्स ने उनके रहने का इंतजाम भी नहीं किया था और जिसकी वजह से सोनल और उनकी टीम को अपने होटल खुद बुक करवाने पड़े!

दूसरी तरफ़ बिपाशा का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद उनके रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया था और उन्हें अपने पैसे देकर वहां रहना पड़ा। बिपाशा के स्पोकपर्सन का कहना है कि “बिपाशा पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में है और बहुत प्रोफेशनल है। ओर्गनाइज़र्स ने अपना वादा पूरा नहीं क्या और हॉस्पिटैलिटी में लापरवाही बरती। बिपाशा को वहां पहुंच कर खुद अपने लिए होटल बुक करवाना पड़ा। जो भी हुआ वह ओर्गनाइज़र्स की तरफ से बहुत अनप्रोफेशनल था।

दरअसल, बिपाशा को लंदन में एक फैशन शो के लिए बुलाया गया था और जब वो वहां पहुंची तो उनके रहने का कोई भी इंतजाम नहीं किया गया था। शो के ओर्गनाइज़र्स का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था बल्कि बिपाशा उन्हें अपने टेंट्रम फ्लॉन्ट कर रही थी। उनका यह भी कहना है कि बिपाशा को उन्होंने अलग से होटल में रुकवाया क्यूंकि वो अपने पति के साथ रहना चाहती थी। बावजूद इसके बिपाशा ने शो के दौरान अपने रूम से निकलने के लिए मना कर दिया। 6 बजे के फैशन शो के कुछ घंटे पहले बिपाशा ने सबसे बात करना बंद कर दिया और तो और जब बिपाशा की मेनेजर ने उन्हें समझाना चाहा तो वो उन्हें अब्युज़ करने लगी। उन्होंने शो के ओनर गुरबानी कौर की भी इन्सल्ट की और अपने कमरे में चली गई। ओर्गनाइज़र्स का कहना है कि बिपाशा के आराम का ध्यान रखते हुए उन्होंने बिपाशा और करण के लिए नया रूम बुक किया और इस दौरान उन्होंने बिपाशा पर लगभग 7800 पाऊंड खर्च किये।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like