© 2015 - 2019 Gossipganj. All Rights Reserved.
जायरा वसीम के साथ एक अधेड़ पैसेेंजर ने निहायत गंदी हरकत की है। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी दिग्गज फिल्मों में काम कर चुकीं जायरा वसीम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वे खूब रो रही हैं। जायरा वसीम ने रोते रोते बताया कि फ्लाईट में उनके साथ फिजिकल छेड़छाड़ की गई वो भी घंटों लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उनके साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की है। 17 साल की एक्ट्रेस एयर विस्तारा की दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में थी जब उनके साथ यह घटना घटी।
अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताते हुए जायरा कईं बार रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनके पीछे बैठा अधेड़ उम्र का शख्स उनकी कमर और गर्दन को उस समय बार-बार अपने पैरों से रगड़ रहा था जब वो सो रही थीं। उन्होंने इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की, लेकिन केबिन में डिम लाइट थी जिसकी वजह से वो ऐसा नहीं कर पाईं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें फ्लाइट टर्बुलेंस की बात बताई गई लेकिन इसके बाद भी वह इस तरह की हरकतें करता रहा। जायरा ने मुंबई पहुंचने के बाद लाइव वीडियो किया जिसके बाद यह घटना सामने आई।
वीडियो में आप देख पा रहें है किस तरह जायरा वसीम के बाए हाथ पर पीछे बैठे किसी शख्स ने अपना पैर रखा हुआ है। जायरा वसीम खुद के भीतर बैचेनी सी महसूस कर रहीं है लेकिन वो शख्स है कि अपना पैर हटाने के लिए तैयार नहीं है। आलम यह है कि जायरा वसीम के पास एअरपोर्ट का इंतज़ार करने के अलावा कोई दूसरा पर्याय नहीं है। बड़े ही अचरज की बात है कि फ्लाईट में कई यात्री बैठे हुए थे पर किसी ने भी जायरा वसीम मी मदद करने की सोची भी नहीं। लेकिन मानना पड़ेगा कि जायरा वसीम को कि उन्होंने बड़े ही चतुरता और साहस के साथ उस बदतमीज शख्स का वीडियो बनाया और फ्लाईट से उतरते ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि उसका चेहरा वीडियो में नहीं दिख रहा है पर उसकी हरकत और उसका पैर वीडियो में साफ़ दिख रहा है।
जायरा ने फ्लाइट क्रू पर मदद ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- वहां सभी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। ये सही नहीं है। इस तरह कैसे लड़कियां सुरक्षित रह पाएंगी। घटना सामने आने के बाद विस्तारा ने सफाई देते हुए कहा- हमें को-पैसेंजर द्वारा जायरा वसीम के साथ की गई छेड़छाड़ की खबर मिली है। हम इस मामले में गहन छानबीन करेंगे और जिस तरह भी संभव होगा जायरा की मदद करेंगे। इस तरह के व्यवहार को हम बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Official Statement: Update #2 pic.twitter.com/9VQOjzGTOK
— Vistara (@airvistara) December 10, 2017
फिलहाल जायरा ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है और जल्द ही उस पर एक्शन लिया जाएगा ऐसी उम्मीद है। बता दें कि किसी काम के चलते जायरा वसीम ने विस्तार फ्लाईट ली थी, वे दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भर रहीं थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़खानी मामले में सरकार ने एयरलाइन्स कंपनी से रिपोर्ट मांगी है। इधर मुंबई पुलिस भी ‘दंगल गर्ल’ से पूछताछ के लिए उनके होटल पहुंची है। वहीं एयर विस्तारा ने ट्वीट कर पूरे मामले में सफाई दी है और कहा कि वह जायरा वसीम का पूरा सपोर्ट करेंगे।
A police officer arrived at the hotel in Mumbai where #ZairaWasim is staying to take her statement over her allegations of molestation attempt on a Delhi-Mumbai Vistara flight. pic.twitter.com/KAHH056w8a
— ANI (@ANI) December 10, 2017
जायरा वसीम मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि एयर विस्तारा एयरलाइंस को चिट्ठी लिखूंगी। साथ ही इस पूरे मामले में महाराष्ट्र डीजीपी को कार्रवाई करने के लिए कहूंगी। उन्होंने बताया कि जायरा से भी वो खुद ही बात करेंगी। वहीं दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति जयहिंद ने कहा कि आज ही एक नोटिस एयर विस्तारा एयरलाइंस को जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
Sending notice to @airvistara for not helping #ZairaWasim and not getting the man arrested after landing. Why till now they have not named this man till now?
— rekha sharma (@sharmarekha) December 10, 2017