करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने किया कॉन्डोम का एड, वीडियो वायरल

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने किया कॉन्डोम का एड, वीडियो वायरल , करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु का एक एड वीडियो रिलीज किया गया है। इसमें करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा बासु के साथ इश्क और जुनून की एक नई परिभाषा गढ़ते दिख रहे हैं। यह एड वीडियो एक कंडोम ब्रांड का है।

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने इसे सोशल मीडिया पर बहुत ही खास कैप्शन के साथ शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘हम ऐसे देश में रहते हैं जहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। यहां सेक्स और कंडोम आज भी एक टैबू की तरह देखे जाते हैं। क्यों न इसके बारे में हम अब ज्यादा बात करें….।

आपने अब तक जितने भी कंडोम एड के वीडियोज़ देखे होंगे उनमें ज्यादातर ने सिडक्शन, लस्ट और डेस्परेशन को आपके सामने प्रस्तुत किया गया होगा। उन सारे एड्स से अलग हटकर बिपाशा और करण का यह वीडियो आपको दीवानगी की हद तक लेकर जाता है। साथ ही साथ इस एड वीडियो के मेकर्स ने इस बात का भी खूब ध्यान रखा है कि लोगों को यह वीडियो देखने में भद्दा न लगे।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like