गदर के डायरेक्टर ने सनी देओल से फिर हाथ मिलाया, बनाएंगे कवच

गदर के डायरेक्टर ने सनी देओल से फिर हाथ मिलाया, बनाएंगे कवच , सनी देओल और अनिल शर्मा ने भी एक बार फिर से हाथ मिलाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल कवच होगा।’ यह इन दोनों की साथ में पांचवी फिल्म होगी। इन दोनों ने साल 2001 में पहली बार गदर फिल्म में साथ काम किया था। जो कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है।
अनिल के पास पहले से एक स्क्रिप्ट थी, जिसके लिए उन्होंने सनी को अप्रोच किया। सनी ने स्किप्ट सुनकर तुरंत फिल्म करने के लिए हां कर दी। इसके बाद दोनों ने साथ में हीरो (2002), अपने (2007), सिंह साहब दी ग्रेट (2013) जैसी फिल्में की हैं। [
कवच अगले साल के जुलाई के आसपास तक शुरु हो जायेगी। जिसके बाद इसे साल 2018 के अंत में या फिर जनवरी 2019 में रिलीज किया जायेगा।’ अनिल ने अभी अपनी फिल्म के बारे में कोई भी डिटेल रिवील नहीं की है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।