नर्वस महसूस कर रहे हैं खुद को सुनील ग्रोवर, सोशल मीडिया पर किया शेयर

नर्वस महसूस कर रहे हैं खुद को सुनील ग्रोवर, सोशल मीडिया पर किया शेयर , सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में हुआ विवाद अभी भी सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि टीवी जगत में अभी भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील शायद कपिल के शो पर वापसी करेंगे। जबकि बकौल सुनील अभी कुछ भी तय नहीं है। फिलहाल बात उस ट्वीट की जो सुनील ग्रोवर ने किया। सुनील ने ट्विटर पर फिर से एक खत पोस्ट किया है। इसमें सुनील ने अपने फैन्स के प्रति इस असीम स्नेह के लिए शुक्रिया अदा किया है।
आप भी देखिए सुनील ग्रोवर का वो ट्वीट जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ सुनील ग्रोवर ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है। जानकारी के मुताबिक सुनील इस तस्वीर में उनके बेटे मोहन का हाथ थामे दिख रहे हैं।
Love only. pic.twitter.com/cJ7kRfGNBj
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 27, 2017
उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि अब वो पूरी तरह से अच्छे काम और अच्छे लोगों के प्रति समर्पित रहना चाहते हैं।बकौल सुनील वो ऐसे लोगों के बीच रहना चाहते हैं जो उनकी योग्यता को पहचानें। उसका सम्मान भी करें।
बहरहाल आगे क्या होगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।फिलहाल फैन्स इस बात से उत्साहित हैं कि अगर सुनील बीती बातों को भुलाकर साथ आते हैं तो उन्हें एक बार फिर से कपिल और सुनील की शानदार जोड़ी को छोटे परदे पर साथ देखने का मौका मिलेगा। नर्वस ना हों सुनील ग्रोवर क्योंकि अगर वो नर्वस हुए तो दर्शकों को हंसाएगा कौन?
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।