करवा चौथ मना रही हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज़, देखिए तस्वीर

करवा चौथ मना रही हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेज़, देखिए तस्वीर , आज करवा चौथ का त्योहार है और देश भर की तमाम महिलाएं इस दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है। पति के लिए दुआए करना और रात को चाँद को देखकर व्रत खोलने की ये प्रथा अपने देश में सदियों से चली आ रही है। आपके आसपास भी इस त्योहार की रौनक देखते ही बन रही होगी। वहीं बता दें कि बॉलीवुड जगत भी इस त्योहार को खूब धूमधाम से मना रही हैं।
बता दें कि अनिल कपूर की पत्नी सुनिता हर साल अपने जुहू स्थित घर पर करवा चौथ की पार्टी रखती है और इस दौरान सभी महिलाए गेट टूगेदर हो जाता है।
इस तस्वीर में श्रीदेवी, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, सुनीता कपूर, नीलम समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सबकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। शिल्पा इस खास मौके पर पीले और लाल रंग की लहरिया साड़ी में नजर आ रही हैं। श्रीदेवी की बात करें तो वह इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है जिसमें पीच कलर का बार्डर नजर आ रहा है, इस साड़ी के साथ श्रीदेवी ने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।