बेटे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की सौम्या सेठ ने

बेटे की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की सौम्या सेठ ने , सौम्या सेठ ने पिछले दिनों एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। सौम्या ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो पोस्ट की हैं। टीवी शो ‘नव्या: नई धड़कन नई सवाल’ से सौम्या छोटे पर्दे पर पॉपुलर हुईं थी। इसके बाद उन्होंने ने इसी साल के जनवरी में एनआरआई फिल्ममेकर अरुण कपूर से सीक्रेट मैरिज की थी। अरुण एक यूके बेस्ड फिल्म मेकर हैं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।
इसके अलावा उनकी प्रेग्नेंसी भी मीडिया की खूब सुर्खियां बनी। उन्होंने ने अपने फैन्स को बेबी बम का फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रग्नेसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी सौम्या सेठ काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
आपको बता दें कि सौम्या सेठ गोविंदा की भांजी हैं। सौम्या अपने पति के साथ यूके में ही रह रही हैं। साल 2007 में वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम में छोटे रोल में नजर आयी थी। इसके बाद उन्होंने ने टीवी का रुख किया।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।