शर्लिन चोपड़ा का रश्के कमर पर ये डांस देखकर दिल बल्लियों पर उछलेगा

शर्लिन चोपड़ा का रश्के कमर पर ये डांस देखकर दिल बल्लियों पर उछलेगा, फिल्म कामसूत्र में बोल्ड किरदार निभाकर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। मशहूर मैगजिन प्लेबॉय के कवरफोटो पर भी नजर आ चुकीं शर्लिन अब एक बार फिर चर्चे में हैं।

इस बार इस बोल्ड एक्ट्रेस की बेहतरीन डांस मूव्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में अभिनेत्री बॉलीवुड के मशहूर गाने रश्के कमर पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल नेपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शर्लिन चोपड़ा ने अपनी डांस परफॉरमेंस का जलवा इस गाने पर दिखलाया है। इस वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद लोग शर्लिन चोपड़ा के डांस परफॉरमेंस को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

इंटरनेट पर शर्लिन का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये डांस वीडियो खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फैंस को शर्लिन का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

मूवी कामसूत्र-3D और प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर दिखने के बाद शर्लिन चोपड़ा चर्चा में आई थीं। शर्लिन ने इंटरनेशनल मैग्जीन ‘प्लेब्वॉय’ में न्‍यूड फोटोशूट करके सबको चौंका दिया था। फिल्मों में उनके बोल्ड सीन्स पर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन आलोचकों की उन्हें कभी कोई परवाह नहीं है।

एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि ”न्यूडिटी कला प्रदर्शनी का एक रूप है। इसमें कोई बुराई नहीं है। न्यूडिटी को अभद्रता के साथ तौला नहीं जा सकता है। ” बता दें, शर्लिन बिग बॉस-3 में भी नजर आ चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।

11 फरवरी 1984 को हैदराबाद में जन्मीं शर्लिन ने अपने करिअर का आगाज फिल्म ‘टाइम पास’ से किया था। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। शर्लिन बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्लेब्वॉय मैग्जीन के कवर पेज के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था।

शर्लिन चोपड़ा ने हिंदी के साथ ही कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। शर्लिन ‘बिग बॉस सीजन 3’ में भी नजर आ चुकी हैं।

 

At a resort in Nepal Thx Nepal for the #love , #warmth & #hospitality ❤️🙏

A post shared by Sherlyn Chopra (@sherlynchopra) on

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like