शाहरूख खान ने दोस्तों और मीडियाकर्मियों के साथ सेलीब्रेट किया अपना जन्मदिन

शाहरूख खान ने दोस्तों और मीडियाकर्मियों के साथ सेलीब्रेट किया अपना जन्मदिन , शाहरूख खान आज 52 साल के हो गए। इसके साथ ही उनके जन्मदिन पर लोगों की बधाइयों का तांता लगा रहा। उनके घर मन्नत के सामने अपने सुपरस्टार को शुभकामना देने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा था। हलांकि इस दौरान कई चोरों ने उनके फैन्स के मोबाइल और पर्स भी पार कर दिए लेकिन भीड़ कम नहीं हुई।
मुंबई के अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस पर फिल्मी सितारों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद शाहरुख खान ने आज अपने फैंस और मीडिया के साथ अपने इस स्पेशल-डे को सेलिब्रेट किया।
शाहरुख ने अपने घर ‘मन्नत’ के बाहर खड़ी हजारों की तादाद में फैंस की भीड़ को संबोधित किया जिसके बाद उन्होंने मीडिया के साथ केक काट कर बर्थडे सेलिब्रेट किया।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।