संजीव कुमार को प्यार ना पाने का मलाल था , इसीलिए पूरी ज़िंदगी शादी ही नहीं की

संजीव कुमार का आज जन्मदिन हैं। 47 साल की उम्र में ही संजीव ये दुनिया छोड़ चले गए। संजीव कुमार एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने कभी भी खुद को एक रूप-रंग में नहीं रखा।

हर उस उम्र का किरदार निभाया जो कोई भी करने से साफ़ मना कर देता था। संजीव कुमार खुद 50 तक नहीं जी सके पर 50 साल के बूढ़े का रोल निभाया है। आज संजीव कुमार का जन्मदिन है।

फिल्म ‘शोले’ तो आप जानते ही हैं। इस फिल्म संजीव ने ठाकुर साहब का किरदार भले ही निभाया था पर उनके मन का किरदार वीरू का किरदार था।

संजीव धर्मेन्द्र की जगह वीरू का रोल करना चाहतें थे ताकि वे बंसती यानी हेमा मालिनी के साथ फिल्म में रोमांस कर सकें।

रमेश सिप्पी शायद संजीव की इस डिमांड को मान भी जाते पर हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र के ऐतराज़ जताने पर संजीव को ठाकुर साहब का ही किरदार निभाना पड़ा, हालाकि वे इस किरदार को खूब बढियां निभाए भी। 

हेमा मालिनी का संजीव को कभी नहीं पसंद करना उन्हें बहुत दुख पहुंचा। इतना कि संजीव कुमार ने कभी शादी तक नहीं की।

आप जानते है संजीव बॉलीवुड की एक प्रसिद्द अभिनेत्री से बेहद प्यार करते थे लेकिन प्यार सिर्फ एक तरफ़ा था।

जी हाँ, हम बात कर रहें है हेमा मालिनी की। संजीव कुमार हेमा मालिनी को बहोत पसंद करते थे पर हेमा ने कभी उन्हें पसंद नही किया। 

प्यार ना संजीव को मिला और प्यार ना मिलने का मलाल कभी खत्म भी नहीं हुआ। यही वजह है कि जिसे चाहा उसका प्यार ना मिलना ही शायद….

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like