संजय कपूर छोटे पर्दे पर आने वाले हैं नज़र, जानिए किस सीरियल में

संजय कपूर छोटे पर्दे पर आने वाले हैं नज़र, जानिए किस सीरियल में , अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर जल्द ही स्टार प्लस के नए टीवी शो ‘दिल संभल जा जरा’ में नजर आएंगे। इस शो के लिए संजय ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। संजय ने कल ही अपना 52 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार अपने जन्मदिन पर संजय ने इस शो के लिए शूटिंग करके टाइम स्पेंड किया जिसके बाद उन्होंने अपने फैमिली के साथ डिनर पार्टी भी की।
संजय के इस नए शो में उनके साथ स्मृति कालरा नजर आएंगी। ये एक लव स्टोरी पर आधारित शो है। बताया जा रहा है कि स्टोरी प्लाट के अनुसार संजय अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी कर लेते हैं। इसी के साथ संजय अपनी वाइफ की मॉम के साथ भी रिलेशनशिप में रहते हैं। संजय ने अपने इस नए शो के कुछ प्रोमो वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए थे।
बता दें कि फिल्मों में सफलता हासिल न होने के बाद संजय काफी समय से फिल्मी जगत से दूर ही थे जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स करना शुरू कर दिया। इससे पहले वो अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में अपने भाई अनिल कपूर और भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।