आरके स्टूडियो की असली कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे आपके

आरके स्टूडियो की असली कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे आपके, कपूर खानदान का मशहूर आर.के स्टूडियो को बेचने की तैयारी की जा रही है। कपूर फैमिली ने मिलकर आर.के स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया है।
राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन ने आपसी सहमती के साथ यह फैसला लिया है। मुंबई के चेंबूर में स्थित आर.के स्टूडियो काफी मशहूर है। दुनिया के सबसे मेहंगी सिटीज में से एक मुंबई में बने इस स्टूडियो की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक आर.के स्टूडियो करीब 2 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। करंट मार्किट के अनुसार इस जमीन की कीमत 500 करोड़ रुपए है। करीना कपूर खान ने भी कहा कि इस बारे में वह अभी ज्यादा जानती नहीं है। उनकी उनके पिता से फिलहाल बात नहीं हुई है। करीना कहती हैं- अगर घरवालों ने ऐसा फैसला लिया है तो कुछ सोचकर ही लिया होगा। हम आर.के स्टूडियो के कॉरीडोर में खेलते-दौड़ते बड़े हुए हैं।’
ऋषि कपूर ने एक बयान में खुद बताया था कि आर.के स्टूडियो को बेचा जा रहा है। ऋषि कपूर ने कहा, ‘एक समय पर हमने इस स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता कि सारी चीजें आपके हिसाब से ही हों। हम सभी इस बात से बेहद दु:खी हैं। आग लगने से पहले भी आर के स्टूडियो के हालात अच्छे नहीं थे। काम बेहद कम था और फिल्मों, टीवी सीरियल्स और एड शूट्स की जो डिमांड आती थी, वे लोग फ्री पार्किंग स्पेस, एयर कंडीशनिंग और डिस्काउंट्स की मांग करते थे।’
बता दें, 70 सालों के बाद इस स्टूडियो को बेचा जा रहा है। 63 साल की उम्र में राज कपूर के निधन के बाद अब ये फैसला लिया गया है। कपूर परिवार इस स्टूडियो को बेचने के लिए बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से लगातार संपर्क बना रहा है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।