रितेश देशमुख बने देव आनंद!

रितेश देशमुख ने आज अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बड़े ही खूबसूरत पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह देवानंद बनते नजर आए हैं। रितेश देशमुख ने इस पोस्ट को शेयर कर खुशी जताई इसी के साथ कमेंट्स में भी रितेश देशमुख के इस विडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। विडियो में देवानंद नहीं बल्कि रितेश नजर आ रहे हैं और देवानंद के अंदाज में ही रितेश भी गाना गाते नजर आ रहे हैं।

गाना है तीन देवियां फिल्म का, ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’। दरअसल देवानंद द्वारा परफोर्म किए गए इस गाने को संजय त्रिंबकर नाम के सोशल मीडिया कन्टेंट क्रिएटर ने एडिट किया। और उसमे देवानंद की जगह रितेश के चेहरे को लगा दिया है। और इस एडिटेड विडियो में देवानंद के वहीं अंदाज को रितेश निभाते नजर आ रहें हैं। जहां रितेश देशमुख वहीं ब्लैक एंड व्हाइट विडियो में उसी तरह गाने को परफोर्म करते दिख रहें हैं।

रितेश देशमुख ने इस विडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा,’ संजय द्वारा इस अमेजिंग विडियो को बनाया गया। बस फेस रिप्लेसमेंट!!’

इसी के साथ हाल ही में, रितेश और जेनेलिया ने दिवाली के भाईचारे को ‌दिखाते हुए एक विडियो को भी शेयर किया। साथ ही खुद के साथ अपनो और अपनो से जुड़े लोगों का ख्याल रखने की एक छोटी सी जागरूकता फैलाई। इस दिवाली खुद के घर रोशन करने के साथ-साथ आपके सहायक मजदूरों के घर रोशन करने की जानकारी दी।

और इस विडियो के जरिए एक शॉर्ट कहानी को बताया गया जिससे एकता की भावना को दिखाते हुए इस दिवाली को सेलिब्रेट करने के लिए कहा गया। इस शॅार्ट विडियो में म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया वहीं रितेश-जेनेलिया विडियो के आखिर में सीख देते नजर आए। इस विडियो को मराठी मे बनाया गया जिसे रितेश-जेनेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया। विडियो का नाम ‘आशेची रोषणाई’ यानी ‘आशा की रोशनी’ रखा गया।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें

You might also like