प्रिया प्रकाश वारियर को लेकर ऋषि कपूर की भविष्यवाणी सच साबित हुई

प्रिया प्रकाश वारियर के बारे में ऋषि कपूर ने काफी पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वो एक बड़ी स्टार बनेंगी हलांकि जब उन्होंने ये बात कही थी तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था लेकिन ऋषि कपूर आखिरी वक्त तक अपने बयान पर कायम रहे थे। प्रिया प्रकाश की अदाओं और अंदाज को परखते हुए ऋषि कपूर ने उनके बहुत बड़े स्टारडम की भविष्यवाणी कर दी थी।
उस वक्त प्रिया प्रकाश वारियर की मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ रिलीज होने वाली थी। हालांकि इस फिल्म में एक गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था लेकिन फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर की अदाओं ने देश के युवाओं की नसों में बिजली तो दौड़ा ही दी थी।
यह भविष्यवाणी करते हुए ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा था,
‘मैं इस लड़की के बहुत बड़े स्टारडम की भविष्यवाणी करता है। प्रिया वारियर। इतनी अभिव्यंजक (एक्सप्रेसिव), शर्मीली, नखरेवाली लेकिन मासूम। प्यारी प्रिया, आप अपने समय में अपनी आयु के लोगों को पैसों के दौड़ में शामिल होने के लिए कड़ी टक्कर दे रही हो। भगवान आपको आशीर्वाद दे और शुभकामनाएं! मेरे समय में आप नहीं आए! क्यों? Lol (जबरदस्त हंसी)’
ऋषि कपूर
इसके बाद हालांकि ऋषि कपूर को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था और उन्हें ट्रोलर्स ने इसका जवाब नीचे कमेंट बॉक्स में दिया। खैर इस ट्वीट के शुरू में कहे गए शब्द प्रिया प्रकाश वारियर के लिए तो बिल्कुल हौसला अफजाई ही है। ऋषि कपूर उस वक्त करीब 66 साल के हो चुके थे बावजूद इसके फिल्मों में एक्टिव थे। उनकी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ रिलीज होने वाली थी जिसमें वो बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ अहम किरदार में थे। यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक कहानी थे।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर अपने ट्वीट की वजह से अक्सर ट्रोल हो जाते थे लेकिन तब प्रिया प्रकाश की वजह से ट्रोल हुए थे। खैर इससे ऋषि कपूर को कोई फर्क भी नहीं पड़ता था। वो ऐसे शख्स थे जो अपनी बातें सबसे सामने खुल कर कहते थे। फिर चाहे कोई उन्हें ट्रोल करे या फिर आलोचना। वो एक्टर से पहले एक अच्छे इंसान थे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।