© 2015 - 2019 Gossipganj. All Rights Reserved.
14 किलो सोने का लहंगा पहन कर नाची हिरोइन , कोई फिल्म अपनी कहानी को लेकर चर्चा में रहती है। कोई फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लकेर। कोई फिल्म अपने बोल्ड सीन को लेकर तो कोई फिल्म किसी कंट्रोवर्सी में फंस कर सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन साउथ की एक फिल्म एक्ट्रेस के महंगे कॉस्ट्यूम की वजह से सुर्खियों में आ गई है।
यहां हम तेलुगु सुपर स्टार नागार्जुन की फिल्म ‘ओम नमो वेंकटेशाय’ की बात कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस ने प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। इसमें प्रज्ञा एक डांसिंग पोज में बैठी हैं और उन्होंने जो लहंगा पहना है उसमें 14 किलो सोना लगा है। यह बात खुद प्रज्ञा जायसवाल ने ट्वीट कर बताई है। वीडियो की शुरुआत में एक दरवाजा खुलता है। दरवाजा खुलने के बाद एक रंगोली दिखाई देती है। उस रंगोली पर धीरे-धीरे प्रज्ञा की छवि बनती दिखती है। प्रज्ञा ने इसमें ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। लहंगा तो थोड़ा ही नजर आता है। क्योंकि उसमें आधे से ज्यादा सोना लगा है। यह फिल्म का फर्स्ट लुक था।
आगे देखिए फर्स्ट लुक का वीडियो