दीपिका पादुकोण का करोड़ों का फ्लैट छोड़ किराए पर रहेंगे रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक फ्लैट किराए पर लिया है। दिलचस्प है कि रणवीर का ये फ्लैट उसी बिल्डिंग में हैं, जिस बिल्डिंग में खुद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का 4 बीएचके फ्लैट भी है। दीपिका ने साल 2010 में प्रभादेवी स्थित 33 माले के ब्यूमोंडे टावर्स में 26वें फ्लोर पर ये फ्लैट खरीदा था। यानी पत्नी का करोड़ों का फ्लैट होते हुए रणवीर इस बिल्डिंग में किराएदार बने हैं।
इंडियन एक्सप्रेस ने रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के आधार पर ये रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर ने इस बिल्डिंग में पूरे 3 साल के लिए एक फ्लैट किराए पर लिया है। इस फ्लैट का किराया पहले दो सालों के लिए 7.25 लाख होगा। यानी रणवीर को हर महीने इस फ्लैट का किराया 7 लाख से ज्यादा देना होगा। जबकि तीसरे साल में ये किराया बढ़कर 7।97 लाख हो जाएगा।
रणवीर औरदीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इनके फिल्मी सफर की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 1983 के वर्ल्डकप पर बन रही फिल्म ’83’ में कपिल देव बने नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर की पत्नी बनी नजर आएंगी। साथ ही दीपिका ’83’ की प्रोड्यूसर भी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह एसिड अटैक सरवाइवर की भूमिका में दिखने जा रही हैं। ‘छपाक’ वह पहली फिल्म है, जिसके जरिए दीपिका प्रोड्यूसर बन रही हैं।
बता दें कि दीपिका फिल्म छपाक के बाद मार्च में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है, जिसमें वह गली बॉय के मशहूर कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी। फिल्म में अनन्या पांडे भी खास किरदार कर रही हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।