पद्मावती के साथ रणवीर सिंह का सफ़र खत्म, रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर बताया

पद्मावती के साथ रणवीर सिंह का सफ़र खत्म, रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर बताया, फिल्म पद्मावती के लिए रणवीर सिंह ने अपनी बॉडी से लेकर लुक्स तक हर एक चीज का ख्याल रखा है। रणवीर सिंह और फिल्म पद्मावती का सफर खत्म हो गया है क्योंकि रणवीर सिंह ने अपने बाल कटा लिए हैं।
असल में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन वीडियोज़ पोस्ट किए हैं। पहले वीडियो में रणवीर लोगों को बता रहे हैं कि वो पद्मावती के लुक के चलते कैसे दिखते थे ? इसके बाद दूसरे वीडियो में रणवीर सिंह ने बताया है कि अब वो अपना बाल कटवा रहे हैं। इसके बाद तीसरे वीडियो में उन्होंने लोगों को अपना नया लुक दिखाया है कि बाल कटवाने के बाद वो कैसे दिखते हैं ? रणवीर सिंह ने जब बाजीराव मस्तानी के लिए रखी अपनी मूछों को कटवाया था तब भी उन्होंने फैंस के लिए वीडियो पोस्ट किया था।
सूत्रों के मुताबिक वीडियो में रणवीर सिंह का जो नया अवतार दिख रहा है, वो डायरेक्टर जोया अख्तर की नई फिल्म गली बॉय के लिए है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभायेंगे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।