12 साल की उम्र से रणवीर सिंह फ्लर्ट करने में माहिर हैं

12 साल की उम्र से रणवीर सिंह फ्लर्ट करने में माहिर हैं , रणवीर सिंह के कैजुअल लुक और स्टाइल के तो आप सभी फैन हैं। है ना, लेकिन शायद ही आपको यह जानकारी होगी कि फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले रणवीर सिंह कभी अपने कपड़ों की खरीदारी नहीं करते थे और इसके पीछे एक खास कारण था।

उन्होंने खुद को बॉर्न फ़्लर्ट का नाम दिया है और खुद यह बात स्वीकारी है कि उनके सामने अगर कोई गुड़ लुकिंग गर्ल होती है तो वो खुद को रोक नहीं पाते हैं। रणवीर ने तो यह भी बताया है कि जब वह टीनेज थे तो उन्हें लगता था कि टाइट टी-शर्ट पहनकर और बालों में पानी करके अगर वह किसी लड़की से मिलेंगे तो लड़कियां उनके कूल लुक से इम्प्रेस होंगी। हालांकि कम ही लड़कियां इससे इम्प्रेस होती थीं।

रणवीर ने यह भी बताया कि अपनी कई गर्लफ्रेंड्स के लिए उन्होंने कितनी बार फाइट्स की है। इसी शो के दौरान रणवीर ने यह भी स्वीकारा है कि उन्हें अपनी स्कूल टीचर पर क्रश तो हुआ ही था, साथ ही जब वह 12 साल के थे, उस वक़्त उन्होंने एक लड़की को किस भी कर लिया था और वो इस बात को आज भी नहीं भूले हैं। रणवीर की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ है।

वजह यह थी कि रणवीर मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं और वो बचपन से ही हमेशा ज्वाइंट फैमिली के साथ रहा करते थे। इसलिए उन्हें कभी खरीदारी करने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि उनके भाई ही हमेशा उनके लिए टी शर्ट लेकर आते थे और उनकी अलमारी में अपने कजिन्स के लिए कपड़ें रहा करते थे और रणवीर उनके कपड़े पहनकर लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते थे। रणवीर ने खुद एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वो हमेशा से लड़कियों को इम्प्रेस करने में दिलचस्पी लेते थे।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like