ब्वॉयफ्रैंड से करिश्मा की दूसरी शादी पर रणधीर की मुहर, देंगे शादी में आशीर्वाद

ब्वॉयफ्रैंड से करिश्मा की दूसरी शादी पर रणधीर की मुहर, देंगे शादी में आशीर्वाद , करिश्मा कपूर अक्सर अपने बॉय फ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ डिनर और पार्टी एन्जॉय करते दिखती है। संदीप तोशनीवाल ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है और बांद्रा इलाके में घर भी ले लिया है। वैसे करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर बेटी के लिए बेहद खुश हैं।
करिश्मा कपूर की पहली शादी बिजनेस मैन संजय कपूर से हुई थी। जोड़ा 2003 में शादी के बंधन में बंधा था, लेकिन इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और 2010 में करिश्मा संजय का घर छोड़ मुंबई आ गईं। शुरू में इस जोड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, जिसने उन्हें आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी। 2014 में दोनों ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और आपसी सहमति से तलाक का मामला दायर किया।
रणधीर कपूर ने बताया कि अगर करिश्मा संदीप के साथ शादी करना चाहती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए रणधीर कपूर ने बताया कि हम अक्सर रात के खाने पर मिलते हैं। शादी के बारे में बात भी होती है। संदीप एक अच्छे इंसान है। मै चाहता हूँ कि करिश्मा और उनके दोनों बच्चे हमेशा खुश रहें।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।