प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 में
एबीसी पर टेलीकास्ट होगा शो

प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 में, एलेक्स पेरिश के दमदार किरदार के साथ प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही फिर से नजर आने वाली है अपने मचअवेटेड मशहूर अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 में। इससे पहले आए दोनों सीजन के शो भी बेहद हिट रहे थे और प्रियंका चोपड़ा को एफबीआई एजेंट के किरदार में खूब पसंद किया गया था।
‘क्वांटिको’ सीजन 3 की शूटिंग हाल ही में न्यूयॉर्क में पूरी हुई थी। इसके बाद प्रियंका कुछ दिन के लिए भारत भी लौंटी थी। इस शो ने उन्हें दुनिया भर में खास पहचान दिलाई थी। इसके बाद से उनका नाम घर-घर में मशहूर हो गया था।
अब प्रियंका ने इस शो का पोस्टर जारी किया है। ये शो 26 अप्रैल से एबीसी पर टेलीकास्ट होने जा रहा है।
New Team. New Threats. Get ready for a new thrilling season of @QuanticoTV Thursday, April 26 on ABC! #Quantico pic.twitter.com/3b1eYajDJr
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 2, 2018
प्रियंका ग्लोबल एक्ट्रेस बन गईं है और इस सीरियल के अलावा उनके पास हॉलीवुड की दो फिल्में हैं। ये फिल्में है ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इन दोनों प्रोजेक्ट्स से समय निकाल कर भारत मई में लौटेंगी और अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म के लिए काम करेंगी। प्रियंका ने आखिरी बार साल 2016 में प्रकाश राज की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में काम किया था। अभी फिलहाल उनके अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली है।
फिलहाल प्रियंका ‘क्वांटिको 3’ की शूटिंग के लिए आयलैंड में है। इस शो के अंतिम 3 शो की शूटिंग अभी बाकी है।
इस शो के पोस्टर को रिलीज करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘पूरी नई टीम, नई चुनौतियों और नए ट्रिक्स के साथ एबीसी क्वान्टिको, नया सीजन पूरी तरह से रोमांच और सरप्राइज से भरा हुआ है। आपकी स्क्रीन पर 26 अप्रैल से एबीसी क्वान्टिको।’
‘क्वान्टिको’ के नए सीजन में 13 एपिसोड होंगे। हालांकि ये पहले दोनों सीजन के मुकाबले कम है। ‘क्वान्टिको’ सीजन 1 और सीजन 2 में 22 एपिसोड थे।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।