प्रियंका चोपड़ा को है गंभीर बीमारी, निक जोनस को भी लगा झटका

प्रियंका चोपड़ा को ऐसी बीमारी है कि जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। लेकिन प्रियंका ने अपनी बीमारी से हार नहीं मानी। वो लड़ी और वो मकाम हासिल किया जो संभव ही नहीं था।
जी हां बॉलीवुड से हॉलीवुड और एक्टिंग से लेकर मॉडलिंग तक में फेम पा चुकीं प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा की शिकायत है, लेकिन उन्होंने इस समस्या को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। इसके बावजूद भी उनका नाम फिटनेस फ्रिक सेलेब्स में गिना जाता है।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक वीडियो के जरिए अस्थमा को लेकर जागरूक करतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘जो लोग मुझे जानते हैं वो मेरे अस्थमा के बारे में भी जानते हैं, तो इसे क्यों छुपाया जाए। मैं जानती हूं इसे कैसे कंट्रोल करना है और यह है। मैं लंबे समय से इनहेलर का इस्तेमाल कर रही हूं और यह मुझे गोल्स हासिल करने से नहीं रोक सकता है।
Those who know me well know that I'm an asthmatic. I mean, what’s to hide? I knew that I had to control my asthma before it controlled me. As long as I’ve got my inhaler, asthma can’t stop me from achieving my goals & living a #BerokZindagi.
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 17, 2018
Know more: https://t.co/pdroHigNMK https://t.co/P50Arc9aIo
प्रियंका चोपड़ा ट्विट किए गए वीडियो में बताया है कि उन्हें 5 साल की उम्र से अस्थमा है। मां ने उन्हें दवाइयों की जगह इनहेलस लेने की सलाह दी। सभी को लगा कि छोटी उम्र से ही प्रियंका को इसकी आदत पड़ जाएगी।
प्रियंका ने बताया कि अस्थमा भी उन्हें उनके सपनों को पूरा करने से नहीं रोक सका। उन्होंने अपना जीवन खुल के जिया। साथ ही उन्होंने इनहेलर को दवाइयों से ज्यादा बेहतर विकल्प है। ये सीधा फेफड़ों पर असर कर स्वस्थ रखता है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।