प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का किसिंग वीडियो हुआ वायरल | आपने देखा क्या?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निक जोनस परफॉर्म करते हुए स्टेज से नीचे ऑडियंस के पास आते हैं और स्टेज के पास खड़ी प्रियंका को किस करते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स की स्पेशल परफॉर्मेंस के दौरान का है। BBMAs नाम से मशहूर इस अवॉर्ड शो में जोनस ब्रदर्स को चीयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनियल जोनस नजर आ रही हैं। बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड शो इवेंट इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि सालों बाद जोनस ब्रदर्स एक साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा इवेंट में सिल्वर स्लिट गाउन में नजर आईं। प्रियंका की ग्लैमरस ड्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस वीडियो में प्रियंका एक म्यूजिक इवेंट में निक जोनस को किस करके चीयर करते नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
निक और प्रियंका की खास केमिस्ट्री कई मौकों पर नजर आई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कई अवॉर्ड शो में नजर आ चुके हैं। बता दें जोनस ब्रदर्स के नए सिंगल सकर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये गाना चार्टबीट पर टॉप पर बना हुआ है।
आपको ये खबर कैसी लगी आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं और मनोरंजन की खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें।