प्रभास के जन्मदिन पर जारी हुआ साहो का फर्स्ट लुक, देखिए

प्रभास के जन्मदिन पर जारी हुआ साहो का फर्स्ट लुक, देखिए , बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास आज 38वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैन्स को बर्थडे का तोहफा दिया है। दरअसल, उनकी आने वाली फिल्म ‘साहो’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
Wishing our darling #Prabhas a very Happy Birthday. Here's #SaahoFirstLook !!!#HBDDarlingPrabhas pic.twitter.com/8fYTxEjPcl
— UV Creations (@UV_Creations) October 23, 2017
साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। श्रद्धा काफी समय से हैदराबाद के अलावा कई विदेशी लोकेशन पर भी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। साहो तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। इसके पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें प्रभास के लुक की एक झलक दिखाई गई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
‘साहो’ के इस फर्स्ट लुक में प्रभास काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #SaahoFirstLook टॉप ट्रेंड में आ गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।