पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार चार साल छोटे ब्वॉयफ्रैंड से की सगाई!

पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार चार साल छोटे ब्वॉयफ्रैंड से की सगाई! बिजनेसवुमन और रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन जल्द ही खुद से चार साल छोटे अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। इस बात का खुलासा खुद पेरिस ने किया है। पेरिस ने एक्टर-मॉडल क्रिस जिल्का से सगाई कर ली है। पेरिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी।

अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए पेरिस ने लिखा कि ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने प्यार, अपने दोस्त और अपने सोलमेट के साथ सगाई कर रही हूं। मेरे लिए हर हाल में परफेक्ट। बहुत ज्यादा वफादार, दयालु और समर्पित। मुझे दुनिया की सबसे लकी लड़की होने जैसा फील हो रहा है. तुमने मेरा सपना पूरा कर दिया।’

 

The most romantic moment of my life! 😍💎 #Engaged 👰🏼

A post shared by Paris Hilton (@parishilton) on

पेरिस अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड की फोटोज शेयर करती रहती हैं। पेरिस हिल्टन और क्रिस जिल्का की मुलाकात 7 साल पहले एक इवेंट के दौरान हुई थी। दोनों ने अपने फैंस को अपने रिश्ते के बारे में साल 2017 में बताया था।

पेरिस हिल्टन ने अपनी अंगूठी की हिफाजत के लिये निजी सुरक्षा गार्ड लगाया है। यह अंगूठी उनके  मंगेतर क्रिस जिल्का ने पहनाई है। बताया जा रहा है कि इस अंगूठी की कीमत इतनी ज्यादा है पेरिस बिना सुरक्षा के एक मिनट भी नहीं रहना चाहतीं। रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस हिल्टन को सगाई में मिली इस अंगूठी की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 12 करोड़ 67 लाख रुपए है।

पेरिस के करीबी सूत्रों ने ‘टीएमजेड को बताया कि युगल ने अपनी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी लगा रखे हैं जो साये की तरह उनके साथ रहते हैं और खास तौर पर 24 घंटे अंगूठी की सुरक्षा करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस हिल्टन की यह अंगूठी प्लैटिनम की है जिसमें 20 कैरेट का हीरा जड़ा है। इस हीरे के आस पास दो कैरेट वाले कई छोटे हीरे जड़े हैं। पेरिस ने अंगूठी की तारीफ करते हुए लोगों को बताया कि उसने अपनी जिंदगी में ऐसी अंगूठी पहली बार देखी है।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like