करण जौहर की केसरी में परिणीती चोपड़ा होंगी अक्षय कुमार के अपोजिट!

करण जौहर की केसरी में परिणीती चोपड़ा होंगी अक्षय कुमार के अपोजिट! , अक्षय कुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर बैटल ऑफ सारागढ़ी बनाएंगे इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म को नया नाम देकर लोगों के मुह बंद कर दिया है। यह फिल्म 2019 में होली पर उनके फैन्स को देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीती हो सकती हैं। परिणीती और अक्षय की जोड़ी को दर्शक पहली बार इस फिल्म के ज़रिये देखंगे।
इस फिल्मक का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे है। सन 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी सी टुकड़ी और अफगान सेना के बीच हुए बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी पर यह फिल्म बेस्ड होंगी। इस ऐतिहासिक फिल्म में ब्रिटिश भारतीय सेना के सिर्फ 21 सिख जाबांजों 10 हजार की अफगान सेना का सामना किया था।
यह फिल्म अगले साल जनवरी से ऑन फ्लोर्स पर जायेगी। फिलहाल, अक्षय कुमार अपनी आने फिल्म रोबोट 2 और पैडमैन को लेकर व्यस्त चल रहे है। यह फिल्म अगले साल बॉक्स पर रिलीज़ होने वाली है।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।