निरूपा रॉय | सुपर मैन से सुपर इमोशनल मां के किरदार तक का सफ़र

निरूपा रॉय अपने करियर में सुपरमैन का लीड किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में निरूपा आंखों पर मास्क लगाए नज़र आ रही है। इस पोस्ट में निरूपा आंखों पर मास्क लगाए नज़र आ रही है। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में फिल्म का पोस्टर दिखाई देता है।

70 के दशक की फिल्मों में इमोशनल मां के किरदारों से प्रसिद्धि पाने वालीं निरूपा रॉय की छवि हमेशा से एक गंभीर अभिनेत्री की रही। अपने सेंटीमेंटल डायलॉग्स से भावुक करने वाली निरूपा केवल गंभीर किरदारों तक ही सीमित नहीं थीं, बल्कि वे 1960 में फिल्म सुपरमैन में नज़र आई थी। खास बात ये है कि फिल्म में निरूपा ने ही सुपरमैन का किरदार निभाया था।

इस फिल्म का डायरेक्शन अनंत ठाकुर और मोहम्मद हुसैन ने किया था। फिल्म में निरूपा रॉय के अलावा हेलेन, नीता और जयराज जैसे सितारे नज़र आए थे। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि रील लाइफ में दो बेटों के बीच दीवार बनी निरूपा को रियल लाइफ में भी इस तरह की त्रासदी झेलनी पड़ी। दरअसल साल 2004 में निरूपा रॉय की मृत्यु के बाद उनके पति कमल रॉय संपत्ति के इकलौते मालिक बन गए थे।

नवंबर 2015 में कमल की मृत्यु के बाद निरूपा के दोनों बेटों के बीच भी विवाद  की खबरें आई थीं। दो सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं निरूपा रॉय को ‘मां’ के किरदार के लिए जाना जाता था और ‘दीवार’ में उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ था।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like