रोके ना रुके सुन कर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे, वीडियो

रोके ना रुके सुन कर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे, वीडियो , फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का नया गाना ‘ रोके ना रुके ‘ शुक्रवार को रिलीज़ किया गया। ये एक सैड सॉन्ग है जिसमे बद्री और वैदेही के बीच की नोकझोंक और हार्ट ब्रेक को दिखाया गया है। ‘ बीच चौराहे पर मारेंगे ‘ जैसे डायलॉग के साथ इस गाने के जरिये दो प्रेमियों के दर्द को भी दिखाने की कोशिश की गई है। इस गाने को दर्द भरे नग्मों के एक्सपर्ट अरिजीत सिंह ने गाया है और अमाल मलिक ने कंपोज किया है।

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की पहली झलक आने से लेकर अब तक आपने आलिया भट्ट और वरुण धवन को सिर्फ झूमते-नाचते- गाते और प्यार करते ही देखा होगा लेकिन फिल्म की रिलीज़ से एक हफ्ते पहले बद्री और उसकी दुल्हनिया आपको रुलाने वाले हैं इस नए गाने के साथ।

उत्तर भारत की परंपरागत ट्यून को लेकर बनाये गए टाइटल सांग से लेकर आशिक़ सरेंडर हुआ तक वरुण और आलिया ने अब तक खूब डांस और मस्ती की है। देखना है 10 मार्च को रिलीज़ को रही इनकी बद्रीनाथ की दुल्हनिया को दर्शक कितना ईनाम देते हैं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like