मोनाली ठाकुर बन सकती हैं कलर्स के अगले रियलिटी शो की जज

मोनाली ठाकुर बन सकती हैं कलर्स के अगले रियलिटी शो की जज , कलर्स चैनल पर बहुत जल्द एक नया रिएलिटी शो शुरू होने वाला है। म्यूजिक रिऐलिटी शो राइजिंग स्टार के कुछ प्रोमो तो आपने भी देखें होंगे। पहले प्रोमो में शंकर महादेवन नजर आए थे और आजकल दिलजीत दोसांज का प्रोमो चैनल के हर ऐड ब्रेक में दिख जाता है।
हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर मोनाली शो का हिस्सा बनती हैं तो इससे शो को फायदा ही होगा। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट के प्रॉडक्शन में बना यह शो 2017 के शुरुआत में प्रसारित होगा। यह अपने तरीके की पहला ऐसा रिऐलिटी शो है, जिसमें प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला सीधे तौर पर दर्शकों के हाथ में होगा।
अब खबर यह है कि मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। एक ऑनलाइन पोर्टल की मानें तो मोनाली ठाकुर शो में तीसरे जज के रूप में नजर आएंगी।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।