मीनाक्षी शेषाद्रि, जिसने राज कुमार संतोषी के प्यार को ठुकरा दिया था, जन्मदिन विशेष

मीनाक्षी शेषाद्रि, जिसने राज कुमार संतोषी के प्यार को ठुकरा दिया था, जन्मदिन विशेष , मीनाक्षी शेषाद्रि का आज जन्मदिन है। मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में हुआ था। मीनाक्षी आखिरी बार 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ में दिखी थीं।

मीनाक्षी ने 1995 में इन्वैस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका के प्लानो (टैक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। इनके दो बच्चे, बेटी केंद्रा और बेटा जोश हैं।

शादी के बाद मीनाक्षी ने फिल्मों को अलविदा कह दिया। कहा जाता है कि फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी मीनाक्षी ने डांस नहीं छोड़ा। वह टैक्सास में रहकर कथक और क्लासिकल डांस सिखाती हैं। उन्होंने टैक्सास में ‘चियरिश डांस स्कूल’ नामक कथक और क्लासिकल डांस स्कूल खोला है।

‘दामिनी’,‘घातक’और अन्य सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रैस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स के साथ काम किया है।

फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी उस वक्त अपनी ज्यादातर फिल्मों में मीनाक्षी को ही कास्ट करते थे और फिर एक दिन राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी से अपने प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन मीनाक्षी ने संतोषी के प्रपोजल को ठुकरा दिया औऱ बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like