श्वेता त्रिपाठी जल्द अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से करने जा रही हैं शादी
चैतन्य 5 साल छोटे हैं श्वेता त्रिपाठी से

श्वेता त्रिपाठी जल्द अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा से करने जा रही हैं शादी, ‘मसान’ की एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी जल्द अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता से 29 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
दोनों की लव स्टोरी 5 साल पहले फ्लाइट में शुरू हुई थी। चैतन्य उम्र में श्वेता से 5 साल छोटे हैं। अपनी लव स्टोरी के बारे में श्वेता ने बताया कि हम किसी काम से मुंबई से दिल्ली गए थे। जाते समय हमने कोई बात नहीं कि लेकिन लौटते समय फ्लाइट में हम एक-दूसरे के पास बैठे थे। फ्लाइट सुबह 5 बजे की थी। हमारा प्लान सोने का था, लेकिन हमने बातें करना शुरू कर दी थी।
आपको बता दें कि श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी हैं। वो करीब एक दशक पहले थिएटर की चाह लिए मुंबई आई थीं। फिल्मों से पहले उन्होंने शॉर्ट फिल्म्स और ऐड भी किया था।
वो नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ ‘हरामखोर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन ‘मसान’ पहले रिलीज हो गई थी। वो फिल्म ‘गौन केश’, ‘कार्गो’ और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में नजर आएंगी।
श्वेता त्रिपाठी और उनके रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा दोनों को थिएटर से बहुत लगाव है। चैतन्य ने श्वेता को मुंबई के एक परफॉर्मिंग क्लब में प्रपोज किया था।
श्वेता ने बताया- उन्होंने मुझे कहा था कि उनके पास नया प्ले है। मैं देखने गई तो उन्होंने मुझे प्रपोज कर दिया। चैतन्य ने अपने शरीर पर श्वेता के नाम का टैटू भी बनवाया है। शादी गोवा में होगी और इसमें दोनों के करीबी ही शामिल होंगे।
इस डेस्टिनेशन वेडिंग में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी श्वेता करीब एक दशक पहले मुंबई आई थीं।
श्वेता बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वो थिएटर से पर्दे तक पहुंची हैं। शुरुआत में वह डिज्नी चैनल के शो क्या मस्त है लाइफ, शॉर्ट फिल्मों और टीवी कमर्शियल में काम करती थीं।
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।