रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीजेपी के लिए मांग रहे हैं वोट!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। वैसे भी पूरे देश में चुनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री भी चुनाव के रंग में रंगती हुई नजर आ रही है। दोनों स्टार्स भगवा रंग के कपड़ों में बीजेपी के स्टार्स प्रचारक नजर आ रहे हैं।

क्या वाकई में रणवीर और दीपिका बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं क्या फिर मामला और ही है? क्या है सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस तस्वीर का सच। आपको बता दें कि ये तस्वीर एक ‘’फेसबुक पेज एक बिहारी सौ पे भारी’’ पर शेयर की गई है।

इस तस्वीर के वायरल होते ही एक सवाल सोशल मीडिया पर उठने लगा कि क्या वाकई में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीजेपी के स्टार्स प्रचारक बन गए या फिर इस तस्वीर के पीछे कुछ और ही कहानी है। तो सच ये है कि दीपिका और रणवीर की इस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है।

दरअसल ये तस्वीर दीपिका और रणवीर की शादी के कुछ ही दिन बाद की है जब वो दोनों कपल्स इटली में शादी करने के बाद मुंबई लौटे थे। और भगवान का आशीर्वाद लेने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। लेकिन अब इस तस्वीर का इस्तेमाल चुनाव के दौैरान पार्टी के प्रचार के लिए किया जा रहा है। और राजनेतिक पार्टियां इस तस्वीर के जरिए वोट की अपील कर रहीं हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका और रणवीर की ये तस्वीर झूठी है। इस तस्वीर को गलत तरह से इस्तेमाल किया जा रहे हैं।

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें Twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like