कियारा आडवाणी, रिलेशनशिप पर इतनी बेबाक कोई एक्ट्रेस नहीं है

जन्मदिन विशेष

कियारा आडवाणी का आज जन्मदिन है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में उनकी पत्‍नी साक्षी का किरदार निभाने के बाद चर्चा में आई थीं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी रिलेशनशिप पर काफी बेबाक है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं, और वह विराट नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन एम. एस. धोनी होंगे।

एस. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभा चुकीं कियारा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी से जब यह पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहेंगी?

तो कियाराने इस सवाल के जवाब में कैप्टन कूल एम. एस. धोनी का नाम लिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह धोनी के बारे में और भी बहुत कुछ जानना चाहेंगी। बाद में ऐसी अफवाहें सुनने में आईं थीं कि सूरज पंचोली और कियारा आडवाणी रिलेशनशिप में हैं। दरअसल इन दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां में साथ लंच करते हुए देखा गया था।

हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर खामोशी बरती हुई थी लेकिन अब अपनी रिलेशनशिप पर कियारा आडवाणी ने चुप्पी तोड़ी। कियारा आडवाणी ने कहा, ‘नहीं, मैं सूरज को डेट नहीं कर रही हूं। ऐसी सारी बातें झूठी और बकवास हैं लेकिन मैं समझ सकती हूं कि ऐसी अफवाहें चलती रहती हैं।’

जब कायरा से पूछा गया कि इन अफवाहों की वजह से क्या उन्हें और सूरज को अजीब महसूस हुआ, तो उन्होंने कहा, ‘हम दोनों इन अफवाहों पर हंस रहे थे। हमें लग रहा था कि यह सब क्या हो रहा है। हम केवल कुछ काम की बात करने के लिए लंच पर मिले थे।’ कियारा आडवाणी रिलेशनशिप में है या नहीं ये तो वही जानें। 

मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमें twitter पर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।

You might also like