करण जौहर और ऋतिक रोशन फिर आ रहे हैं साथ, जल्द करेंगे फिल्म का ऐलान!

करण जौहर और ऋतिक रोशन फिर आ रहे हैं साथ, जल्द करेंगे फिल्म का ऐलान! फिल्ममेकर करण जौहर के इंडस्ट्री में कुछ चुनिंदा दोस्त हैं। खबर है कि अपने इन्हीं में से एक दोस्त के साथ करण किसी फिल्म में दोबारा काम कर सकते हैं। बता दें, इन दिनों अपने आने वाले कई प्रॉजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
करण ने अब तक कई बॉलीवुड एक्टर्स को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है और वह कई फ्रेशर्स के लिए गॉडफादर की तरह हैं। अब वह इंडस्ट्री में पहले से अच्छी पहचान बना चुके एक्टर्स के साथ काम करना चाह रहे हैं और ऋतिक भी उनमें से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर दोबारा एक्टर ऋतिक रोशन के साथ काम कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले दोनों ‘अग्निपथ’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी सफल फिल्में साथ में काम कर चुके हैं।
वैसे करण जौहर और ऋतिक रोशन की नज़दीकिया बढ़ रही हैं। इसका इशारा तो मिल चुका था। कुछ दिन पहले करण जौहर औऱ ऋतिक रोशन दोनों लंदन में थे। करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। करण ने लंदन से एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। उनकी इस सेल्फी में उनके साथ ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह भी मौजूद थे।
कंगना के ऋतिक से रिलेशनशिप को लेकर और करण जौहर से नेपोटिज्म के मुद्दे पर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे थे। अब खबर है कि करण जौहर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म करेंगे। खैर इन दोनों की पुरानी फिल्मों की बात करें तो अग्निपथ और कभी खुशी कभी गम में कभी खुशी कभी गम ज्यादा सक्सेसफुल फिल्म थी।
काफी पहले अभिनेता ऋतिक रौशन ने करण जौहर से 2001 की इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए भी कहा था। रितिक ने ट्विटर पर लिखा था कि, ‘करण अपनी अगली फिल्म यानी ‘के3जी’ (‘कभी खुशी कभी गम’) के दूसरे भाग की शूटिंग अंतरिक्ष में करें।’
मनोरंजन की ताज़ातरीन खबरों के लिए Gossipganj के साथ जुड़ें रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमेंTwitterपर लेटेस्ट अपडेट के लिए फॉलो करें।